चेहरे पर पड़े इन भद्दे दाग को कैसे हटायें?
मुँहासे स्किन से सम्बंधित विकार है जो कि काफी परेशानी भरे होते हैं| मुहासों का ईलाज नियमित दवा और पूर्ण स्किन केयर से संभव है| मुँहासे मिटने के बाद भी अपने दाग छोड़ देते हैं और चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं| बाजार में उपलब्ध साधारण क्रीम द्वारा आप इन दाग धब्बों को नहीं मिटा सकते हैं| कुछ लोग इन दागों को हटाने के लिए लेजर तकनीक का इस्तेमाल भी करते हैं| सौभाग्य से कुछ प्राकृतिक उपचार हैं जिनसे आप बिना किसी दुष्प्रभाव के त्वचा के दागों से छुटकारा पा सकते हैं|
हम आपको कुछ घरेलु उपचार बता रहें हैं जिनसे आप चेहरे के दाग धब्बे हटा सकते हैं| फिर भी मनचाहा परिणाम पाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा और इन स्टेप्स का पालन करना होगा
1) जैतून का तेल
जैतून का तेल लगाने से दाग कम हो सकते हैं| चेहरे पर जैतून का तेल लगाकर कुछ देर भाप लें इससे रोम छिद्र साफ़ होते हैं और दाग हल्के पड़ते हैं|
2) चन्दन
चन्दन का पेस्ट बनाकर लगाने से भी दाग हल्के करने में मदद मिलती है| चन्दन के पाउडर को गुलाब जल या दूध में मिला लें| इसे दागों पर लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें फिर चंदे पानी से धो लें|
3) बादाम
बादाम को पानी में या दूध में 12 घण्टे के लिए भिगों दें| छिलका उतार दें और मसल लें| इसमें कुछ गुलाब जल मिला लें और दागों पर लगाएं|
4) नींबू का जूस
नींबू का जूस दो हफ़्तों तक दिन में तीन बार पीने से दाग कम होते हैं|
5) स्क्रबिंग (रगड़ना)
बेकिंग सोडा से स्किन को स्क्रब करने से भी दाग हटाने में मदद मिलती है| बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिला लें और एक से दो मिनट तक चेहरे पर स्क्रब करें| इसे गर्म पानी से धो दें| इस क्रिया को नियमित करें|
6) आलू
आलू भी दाग हटाने में मदद कर सकता है| इसमें सल्फर और पोटैशियम की मात्रा होती है| कच्चे आलू मसल लें और इनका जूस दाग वाली जगहों पर लगाएं|
0 comments:
Post a Comment